फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT: मोबाइल खोलेगा जया की मौत का राज

Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एमएनएनआईटी की एमटेक छात्रा जया पांडेय (24) की मौत का राज उसके मोबाइल से खुलेगा। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसकी आखिरी बार किससे बात हुई। न तो पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी है और न ही परिजन इस बाबत कुछ बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर मोबाइल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन



एमएनएनआईटी के आईएचबी हॉस्टल में रहने वाली जया मूल रूप से रोहतास बिहार की रहने वाली थी। जिसकी पांच दिसंबर को मौत हो गई थी। चार दिसंबर की देर रात तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


यह बात भी सामने आई थी कि उसने ज्यादा मात्रा में ब्ल्ड प्रेशर की दवाएं खा ली थीं और इसी वजह से हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हो गई। छात्रा ने इतनी ज्यादा मात्रा में दवाएं क्यों खाईं, यह राज अभी बना हुआ है। खास बात यह है कि उसकी आखिरी बार किससे बात हुई, इसका भी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी आशंका है कि फोन पर किसी से बातचीत होने के बाद ही वह इतनी तनावग्रस्त हो गई हो कि उसने दवाएं खा ली हों। हालांकि यह राज तभी खुल सकेगा जब उसके मोबाइल की जांच पड़ताल हो जाए। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि छात्रा का मोबाइल उसके पिता अपने साथ ले गए, ऐसे में उसकी जांच नहीं की जा सकी।


उधर, छात्रा के पिता विजय कुमार का कहना है उसका मोबाइल लॉक है, ऐसे में उन्हें भी जानकारी नहीं है कि फोन पर आखिरी बार उसने किससे बात की। उनका कहना है कि 17 दिसंबर के बाद वह शहर आएंगे और इस मामले में शिवकुटी पुलिस से मिलकर अपनी बात रखेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें