फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर दोहरा हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 21 Mar 2022 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

18 मार्च की शाम चार बजे अल्लापुर के डडिया मोहल्ले में राहुल सोनकर व संजय राजपूत की हत्या कर दी गई थी। दोनों अलग-अलग पक्ष से थे। राहुल के परिजनों ने विशाल उर्फ मुंडा और रोहित को नामजद कराया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : अल्लापुर क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद मौके पर मचा कोहराम। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर अल्लापुर में हुई दो लोगों की हत्या की वारदात में एक पक्ष से आरोपी बनाया गया विशाल उर्फ मुुंडा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक दिन पहले उसे हिरासत में लिया था और लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसने राहुल पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। उसके साथी व दूसरे नामजद आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से नामजद कराए गए आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन




18 मार्च की शाम चार बजे अल्लापुर के डडिया मोहल्ले में राहुल सोनकर व संजय राजपूत की हत्या कर दी गई थी। दोनों अलग-अलग पक्ष से थे। राहुल के परिजनों ने विशाल उर्फ मुंडा और रोहित को नामजद कराया था। इनमें से मुंडा एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस रात भर उससे पूछताछ में जुटी रही। अफसरों के मुताबिक, इस दौरान उसने गोली मारने की बात स्वीकारी।



साथ ही यह भी बताया कि राहुल व उसके परिजनों की ओर से गालीगलौज की जा रही थी। विरोध पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिस पर उसने फोन कर संजय को बुला लिया। जिसके आते ही दूसरे पक्ष ने उस पर हमला बोल दिया। वह जान बचाकर रेलवे ट्रैक पर भागा तो उसे घेरकर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। वह लहूलुहान होकर गिरा तो भी उस पर वार किया जाता रहा। इसी दौरान उसने गोली चला दी। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान का कहना है कि मुंडा सोमवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

Prayagraj News : दो लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
संजय के हत्यारों की भी तलाश
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार चल रहे रोहित की तलाश के साथ ही अब मृतक संजय के हत्यारोपियों का भी पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि संजय की पत्नी पिंकी ने मृतक राहुल के साथ ही उसके भाई रजत, महेश व चंदन सोनकर को नामजद कराया है। इनमें से एक भी आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ ने बताया कि विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चार साल पहले हुए जघन्य हत्याकांड से तो नहीं कनेक्शन?
दो दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे स्मैक, पुरानी रंजिश जैसी वजहें अब तक सामने आई हैं। लेकिन सवाल यह भी है कि इस वारदात का कनेक्शन चार साल पहले क्षेत्र में ही हुए जघन्य हत्याकांड से तो नहीं है। गौरतलब है कि 2018 में अल्लापुर में ही रहने वाले सचिन सोनकर की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने पहले उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था और फिर उसे गोली मार दी थी।



इसके बाद उसका शव 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित कब्रिस्तान में फेंककर भाग निकले थे। इस मामले में संजय का साला बच्चा पासी जेल में है। जबकि संजय की हत्या में उसकी पत्नी की ओर से नामजद कराया गया चंदन सोनकर 2018 में कत्ल किए गए सचिन सोनकर का भाई है। 2018 में जिस दिन सचिन सोनकर की हत्या हुई, उसी दिन जिले में तिहरे हत्याकांड समेत कुल छह हत्याएं हुईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें