फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट परिसर में सुविधाओं पर महानिबंधक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायालय परिसर की सुविधाओं में सुधार लाने और सीआईएस सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने की मांग में दाखिल याचिका पर महानिबंधक और अन्य पक्षकारों जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई आठ नवंबर को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने विजय चन्द्र श्रीवास्तव की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता सुनीता शर्मा और हाईकोर्ट की तरफ से अधिवक्ता आशीष मिश्र ने पक्ष रखा। याची का कहना है कि परिसर में स्थित अस्पताल में दवाओं सहित चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएं। डिस्प्ले बोर्ड और अधिक संख्या में लगाए जाएं। नई बनी अदालतों में लगे डिस्प्ले बोर्ड की सूचना, परिसर के अन्य हिस्सों में प्रसारित नही हो पा रही है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और साफ सफाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें