फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजर्षि टंडन में मानसी अध्यक्ष, साध्वी पांडेय मंत्री चुनीं गई

विज्ञापन
Rajarshi Tondon Mahila Degree College - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्रा परिषद चुनाव के बाद पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

प्रयागराज। राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्रा परिषद के चुनाव में मानसी शुक्ला अध्यक्ष, साक्षा मिश्रा उपाध्यक्ष, साध्वी पांडेय मंत्री, अदिति गुप्ता संयुक्त मंत्री और आयुषी छारी सांस्कृतिक मंत्री चुनीं गईं। छात्रा परिषद का चुनाव लिंगदोह कमेटी के मानकों के अनुरूप कॉलेज की शिक्षिकाओं कविता शर्मा एवं डॉ. नमिता यादव के निर्देशन में हुआ। चयनित पदाधिकारियों को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रंजना त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छात्रा परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मानसी शुक्ला एवं अंकिता उपाध्याय के बीच हुआ। उपाध्यक्ष पद पर साक्षी मिश्रा एवं साबिया के बीच, मंत्री पद के लिए साध्वी पांडेय एवं अनुपमा मिश्रा के बीच, संयुक्त मंत्री पद पर अदिति गुप्ता एवं रूपाली शर्मा के बीच चुनाव हुआ। सांस्कृतिक मंत्री के पद पर आयुषी छारी निर्विरोध चुनीं गई। निर्वाचन के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन डॉ. नमिता यादव एवं धन्यवाद कविता शर्मा ने दिया। इस मौके पर रूक्मिणी मेहरोत्रा, डॉ. कौमुदी श्रीवास्तव, डॉ. सुधा जायसवाल, डॉ. नीलिमा सिंह एवं डॉ. शमेनाज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें