फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : पीसीएस मेंस स्थगित कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान

Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऐसे में परीक्षा स्थगित किए जाने की उम्मीद कम है। हालांकि आयोग ने 23 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 को स्थगित कर दिया है। 23 जनवरी को ही यूपीटीईटी (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रस्तावित है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस मेंस स्थगित कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान प्रयागराज। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभ्यर्थियों ने पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन देकर और अब सोशल मीडिया के माध्यम से पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया है। परीक्षा 28 जनवरी से प्रस्तावित है। वहीं, आयोग अपने स्तर से परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर चुका है।

विज्ञापन


ऐसे में परीक्षा स्थगित किए जाने की उम्मीद कम है। हालांकि आयोग ने 23 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 को स्थगित कर दिया है। 23 जनवरी को ही यूपीटीईटी (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आयोग ने इसी वजह से अभियंत्रण सेवा परीक्षा स्थगित की है, लेकिन अभ्यर्थी इस परीक्षा का हवाला देकर अब पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा भी स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह की अगुवाई में सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान में पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लिखा है, 'प्लीज सर पोस्टपोन यूपीपीएससी मेंस 2021' अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तराखंड और पंजाब में कोरोना के कारण कई प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी स्थिति सामान्य होने तक लोक सेवा आयोग को पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर देनी चाहिए। प्रयागराज में ही रोज 400 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अभ्यर्थी सवाल कर रहे हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रतियोगी छात्र या उनके परिवार में कोविड-19 संक्रमण फैलने से कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें