प्रयागराज के साथ यमुनापार के मेजा, रामनगर, मांडा, करछना, चाका, कौंधियारा, जसरा, शंकरगढ़ और कोरांव केअधीक्षकों ने बताया कि सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं आक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैै।
प्रयागराज में कोरोना केबढ़ते संक्रमण को लेकर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों संग वुर्चअल बैठक की। इस दौरान सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना को लेकर की गई तैयारियों के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों से जानकारी ली। अधीक्षकों ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने केलिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज के साथ यमुनापार के मेजा, रामनगर, मांडा, करछना, चाका, कौंधियारा, जसरा, शंकरगढ़ और कोरांव केअधीक्षकों ने बताया कि सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं आक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैै। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर भी केंद्रों में उपलब्ध है। बताया गया कि स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और अन्य स्टाफ को आवश्यक ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही लोगों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग के लिए भी जागरुक किया जा रहा है।
रामनगर सीएचसी में बच्चों के लिए पीकू वार्ड बनाया गया है और माण्डा सीएचसी को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। चिकित्सकों ने कहा की कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए वह पूरी तरह तैयार है। इस दौरान सांसद डा. रीता ने अधीक्षकों से कहा कि एएनएम और आशा कोविड के बढ़ते मामलों में निगरानी रखे। साथ ही 15-18वर्ष की आयु वालों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जाए। वर्चुअल बैठक में सीएमओ डा. नानक सरन एवं अन्य सीएचसी के अधीक्षक आदि मौजूद रहे।