फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालयः महिला हॉस्टल में छात्राओं के बीच बढ़ा विवाद

Tue, 28 May 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल हॉल आफ रेजिडेंस (एचओआर) में रहने वाली शोध छात्र नेहा यादव की ओर से अधीक्षका और चार छात्राओं पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद नेहा की घेराबंदी शुरू हो गई है। नेहा ने जिस छात्रा पर मारपीट का आरोप लगाया था, वह छात्र कुछ अन्य शोध छात्राओं के साथ सोमवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंची और उसे नेहा यादव पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर नेहा को अब नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


नेहा ने आरोप लगाया था कि हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसके सांवलेपन पर तंज कसा था और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। नेहा ने जब इसका विरोध किया तो अधीक्षिका के साथ आई एक सीनियर छात्रा ने नेहा को थप्पड़ मार दिया। नेहा ने इसकी लिखित शिकायत चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में दर्ज कराई है। सोमवार को हॉस्टल की कुछ छात्राएं चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी छात्रसभा से जुड़ी नेता यादव ने सोशल मीडिया पर शोध छात्राओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। साथ ही छात्राओं के सामने एचओआर की अधीक्षिका को भी अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। छात्राओं ने परिसर में नेहा के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की। 

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि शिकायत मिली है। नेहा यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उधर, नेहा का कहना है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आरोप लगाने वाली छात्राएं जिस सोशल मीडिया की बात कह रही हैं, उन्होंने शिकायती पत्र के साथ उसका स्क्रीन शॉट सुबूत के तौर पर दिया है या नहीं। साथ ही यह जांच होनी चाहिए कि शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली छात्राएं वास्तव में एचओआर की हैं या नहीं। नेहा का आरोप है कि जिस छात्रा ने उसे थप्पड़ मारा वह अधीक्षिका की शह पर हॉस्टल में अवैध रूप से रह रही है। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि उसके खिलाफ शिकायत करनी वाली छात्राएं एबीवीपी की सदस्य हैं। नेहा ने किसी सीनियर प्रोफेसर को अधीक्षिका बनाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें