फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन मोड में परीक्षा की मांग को लेकर हंगामा, दो छात्र निलंबित

Thu, 05 May 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि प्रशासन ने पीजी प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम कुछ दिनों पहले ही जारी किया है। ज्यादातर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएंगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी, जबकि छात्र चाहते हैं कि पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं।
विज्ञापन
Allahabad University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार को एक बार फिर जमकर हंगामा किया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर घंटों प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज छात्र जुलूस निकालते हुए मुख्य गेट पर पहुंचे और तालाबंदी कर दी। काफी देर बाद चीफ प्रॉक्टर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से वार्ता की। छात्रों ने विवि प्रशासन को ज्ञापन भी साैंपा। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में विवि प्रशासन ने दो छात्रों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन



इविवि प्रशासन ने पीजी प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम कुछ दिनों पहले ही जारी किया है। ज्यादातर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएंगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी, जबकि छात्र चाहते हैं कि पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं। उनका तर्क है कि आगामी दिनों में नेट/जेआरएफ, यूपीपीएससी, बिहार पीएससी, एनटीपीसी एवं तमाम प्रतियोगी परीक्षाएं हैं। ऐसे में छात्र पीजी की परीक्षाओं की तैयारी करें या प्रतियोगी परीक्षाओं की।
विज्ञापन



छात्रों का कहना है कि अगर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाती हैं तो दूसरे जिलों में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र पीजी की ऑनलाइन परीक्षाएं भी दे सकेंगे, वरना उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित होना पड़ेगा। छात्रों ने इसी मुद्दे पर सोमवार को भी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। बुधवार को भी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। परिसर में जुलूस निकालने के बाद मुख्य गेट पर तालाबंदी की। छात्रनेता अजय पांडेय बागी ने कहा कि विवि प्रशासन लगातार विद्यार्थियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। छह महीने के पाठ्यक्रम को एक महीने में पूरा कर खानापूर्ति की गई है। ऐसे में छात्र ऑफलाइन परीक्षा कैसे देंगे। 

विज्ञापन

दो छात्रों को नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण 
विवि प्रशासन ने एमए हिंदी अंतिम वर्ष के छात्र अजय कुमार पांडेय एवं परास्नातक दर्शनशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र जितेंद्र कुमार धनराज को निलंबित कर दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कुलानुशासक कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 11 मई को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अभिभावक के साथ उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें कि ऐसा कार्य क्यों किया गया।


उन पर आरोप है कि बुधवार को विवि परिसर में परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराने की मांग को लेकर परिसर में जुलूस निकाला। इस दौरान परिसर में चल रही कक्षाओं को बाधित किया। साथ ही मुख्य गेट पर लगभग दो घंटे तक तालाबंदी कर शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों का आवागमन बाधित कि या, जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची और उनका मानसिक उत्पीड़न हुआ। गौरतलब है कि सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में भी विवि प्रशासन ने एक छात्र को निलंबित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें