फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  फ्रांस के उच्च शिक्षा केंद्रों के साथ मिलकर काम करेगा विवि

Fri, 24 Jun 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहली बार विश्वविद्यालय के दौरे पर आए फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनीन ने कुलपति के साथ शिष्टाचार मुलाकात की और ऐतिहासिक विजयनगरम हाल भी देखा। उन्होंने छात्रों के आदान-प्रदान के कार्यक्रम की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) फ्रांस के उच्च शिक्षा केंद्रों के साथ मिलकर काम करने जा रहे हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय आए भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनीन के समक्ष कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने जब यह प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही फ्रांस से एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय एवं फ्रांस के उच्च शिक्षा केंद्रों के बीच सहयोग के अवसर तलाशने के लिए परिसर आएगा।

विज्ञापन



पहली बार विश्वविद्यालय के दौरे पर आए फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनीन ने कुलपति के साथ शिष्टाचार मुलाकात की और ऐतिहासिक विजयनगरम हाल भी देखा। उन्होंने छात्रों के आदान-प्रदान के कार्यक्रम की संभावनाओं पर चर्चा की और आने वाले समय में विदेशी छात्रों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, कला एवं भाषाओं से परिचित कराने के लिए विशेष पाठ्यक्रम विकसित किए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

कुलपति ने उन्हें वर्ष 2023 में नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन और नई शिक्षा नीति में वर्तमान पाठ्यक्रम एवं शिक्षा प्रणाली में आने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय में फ्रेंच भाषा सहित विभिन्न यूरोपीय भाषा पाठ्यक्रमों के बारे में भी बताया।


राजदूत ने फ्रांस में विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों और ऐसे छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने की पेशकश की। उन्होंने आधुनिक भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालय का दौरा करने पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला, डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. एसआई रिजवी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जया कपूर, प्रॉक्टर एवं प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो हर्ष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें