फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martial Arts : इलाहाबाद विवि की छात्राएं ताइक्वांडो से देंगी मुंहतोड़ जवाब, दूसरों पर नहीं रहना चाहती निर्भर

Sat, 24 Aug 2024 02:33 PM IST
विनोद सिंह मोनाली पांडेय, प्रयागराज

सार

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्राएं खुद को सशक्त बनाने के लिए ताइक्वांडो सीख रहीं ताकि किसी के विषम परिस्थिति से निपट सकें। विवि के ताइक्वांडो प्रशिक्षक है विवेक श्रीवास्तव बताते हैं कि ताइक्वांडो के प्रशिक्षण इस साल फरवरी में स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से मेजर ध्यानचंद भवन में शुरू किया गया।
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यास करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है, लेकिन असामाजिक तत्वों के कारण माहौल उनके लिए सुरक्षित नहीं रहा। बेटियों की सुरक्षा के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती के साथ ही कई यह अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग होने लगी हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्राएं खुद को सशक्त बनाने के लिए ताइक्वांडो सीख रहीं ताकि किसी के विषम परिस्थिति से निपट सकें। विवि के ताइक्वांडो प्रशिक्षक है विवेक श्रीवास्तव बताते हैं कि ताइक्वांडो के प्रशिक्षण इस साल फरवरी में स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से मेजर ध्यानचंद भवन में शुरू किया गया।

विज्ञापन


यह हर रोज 35 लड़कियां शारीरिक कौशल के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। विवेक शहर के पहले ब्लैक बेल्ट और नेशनल खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले दस वर्षों में 15 हजार से अधिक लड़कियों को प्रशिक्षित किया है। इसके लिए पिछले वर्ष उन्हें प्रयाग गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों का कहना है कि इस दौर में लड़कियों को ताइक्वांडों में पारंगत होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें