फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन

0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही तेज हुआ विरोध-प्रदर्शन
0 विवि के मुख्य और के पीयूसी गेट पर नाराज छात्रों ने जड़ा ताला
अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनाव और शिवरात्रि के बाद विवि खुला तो आंदोलन और तेज हो गया। बुधवार को नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य और केपीयूसी गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में भारी पुलिस बल परिसर में तैनात रहा। 22 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाओं को विवि प्रशासन ने ऑफलाइन मोड में कराने का निर्णय किया है। छात्रों का ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है। पिछले दिनों भी इविवि के मेन गेट पर ताला लगाकर छात्रों ने धरना दिया था। आमरन अनशन भी शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से एक के बाद एक 15 छात्रों की हालत बिगड़ गई थी। बाद में छात्रों ने अनशन तो समाप्त कर दिया लेकिन ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में उनका आंदोलन जारी है। बुधवार को छुट्टी के बाद परिसर खुला तो काफी संख्या में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करदिया और सुबह 11 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर एकत्र हो गए।
परिसर में ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। एक बजे के करीब छात्र मुख्य परिसर के लाइब्रेरी गेट और केपीयूसी गेट पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे छात्र गेट पर ही धरना देने लगे। साढ़े चार बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के प्रो. केएन उत्तम ने छात्रों से वार्ता की, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्र तकरीबन छह बजे गेट से उठकर फिर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने धरने बैठ गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है, ऐसे में साक्षात्कार के दौरान गेस्ट हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती साक्षात्कार में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की मांग
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए हो रहे साक्षात्कार में इंटरव्यू में एक पद के सापेक्ष 20 गुना अभ्यर्थी बुलाएं जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को इंटरव्यू से बाहर अतिथि प्रवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध किया। इनका कहना था कि जिन अभ्यर्थियों का 70 प्लस एपीआई (एकेडमिक परफार्मेस इंडीकेटर) है, उन्हें इंटरव्यू में शामिल किया जाए।
वहीं, अतिथि प्रवक्ताओं एवं नेट अभ्यर्थियों ने एफआरसी (फैकेल्टी रिक्युमेंट सेल) के निदेशक और कुलपति कार्यालय का घेराव किया। एबीवीपी के शिवम सिंह ने कहा कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया से बाहरी व्यक्तियों को दूर रखा जाए। हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने आरक्षण नियमों पालन नहीं किया गया है। सत्यम कुशवाहा ने कहा कि 70 प्लस एपीआई वाले सभी अभ्यर्थियों को कम से कम इंटरव्यू का तो मौका दिया जाए। अतिथि प्रवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी कक्षाओं के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर हर्षित, आदर्श, अमर कर्नल, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रो. डीसी लाल बने शारीरिक शिक्षा विभाग के नए विभागाध्यक्ष
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. डीसी लाल नए विभागाध्यक्ष बनाए गए हैं। यह आदेश कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो.एनके शुक्ल ने जारी किया है। प्रो. लाल ने बुधवार को पद ग्रहण किया है। संवाद
सात दिनी विशेष शिविर का शुभारंभ
प्रयागराज। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सात दिनी विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. मीना रानी अग्रवाल ने बताया कि यह योजना छात्राओं का सर्वांगीण विकास करती है। प्राचार्या डॉ. रंजना त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार तिवारी, नवीन मिश्र, डॉ. सुधा जायसवाल, डॉ. नीलिमा सिंह डॉ नमिता यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विशेष शिविर का शुभारंभ
प्रयागराज। महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में एनएसएस के विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शांति चौधरी एवं प्राचार्या डॉ. अमिता शुक्ला ने कार्यक्रम के बार में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

फोटो
छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
प्रयागराज। ठा. हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। प्रबंधक देवेन्द्र सिंह चन्देल, निदेशक डॉ. उदय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. सूर्य नाथ यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें