फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : 50 फीसदी शुल्क देकर 30 जून तक हॉस्टल में रह सकते हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी शुल्क देकर 30 जून तक हॉस्टल में रह सकते हैं छात्र
विज्ञापन

0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि हॉस्टल में प्रवेश पाए छात्र 50 फीसदी शुल्क जमा कर 30 जून तक के लिए आवंटन करा सकते हैं। इस संबंध में डीएसब्ल्यू प्रो. केपी सिंह की ओर से बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
प्रो. केपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कक्षाएं ऑफलाइन मोड में शुरू हो गई हैं। ऐसे में स्नातक के जिन छात्रों को पहले से छात्रावास आवंटित किए गए थे, वह शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए 50 फीसदी शुल्क जमा कर पुन: हॉस्टल ले सकते हैं। प्रो. सिंह के मुताबिक सिंगल सीटेड के लिए 14500 और डबल सीटेड के लिए 12500 रुपये तय किया गया है। इसका 50 फीसदी शुल्क विद्यार्थियों को जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जया कपूर की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्रों को पुन: प्रवेश के लिए आधा शुल्क ही जमा करना होगा। उक्त सुविधा वर्तमान सत्र 2021-22 तक के लिए निर्धारित है। छात्र 30 जून (परीक्षा समाप्ति तक) ही छात्रावास में रह सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें