इलाहाबाद विवि के पुस्तकालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल के छात्र के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में इलाहाबाद विश्विद्यालय के लाइब्रेरी गेट पर छात्रों का धरना प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि जब तक चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश सिंह, डॉ.मृत्युंजय राव परमार, डॉ. अतुल नारायण सिंह, डॉ. विवेक द्विवेदी को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विश्वविद्यालय के छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। आंदोलन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। सोमवार को आंदोलनकारी छात्रों ने एक अपील भी जारी की और प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों का स्क्रेच भी जारी किया गया है।