फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : छात्रसंघ के विश्रामगृह की छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल

Fri, 07 Jan 2022 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रसंघ भवन के बगल में स्थित विश्रामगृह का निर्माण वर्ष 1982-83 में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में हुआ था। यहां छात्रसंघ के पदाधिकारी और आम छात्र अक्सर आकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : इविवि छात्रसंघ भवन का प्लास्टर गिरने से घायल शिक्षक। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रसंघ भवन के बगल में स्थित विश्रामगृह की छत का प्लास्टर शुक्रवार को अचानक गिर पड़ा। उस वक्त वहां केएन काटूज इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवकुमार तिवारी और कुछ छात्र बैठे हुए थे। प्लास्टर शिवकुमार के ऊपर गिरा और उनके सिर से खून बहने लगा। छात्र उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। छात्र कई दिनों से जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


छात्रसंघ भवन के बगल में स्थित विश्रामगृह का निर्माण वर्ष 1982-83 में तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में हुआ था। यहां छात्रसंघ के पदाधिकारी और आम छात्र अक्सर आकर बैठ जाते हैं। विश्रामगृह की छत काफी जर्जर हालत में है। शुक्रवार को तेज बारिश से बचने के लिए शिवकुमार तिवारी और कई छात्र वहां बैठे हुए थे। शिवकुमार की बेटी विश्वविद्यालय में पढ़ती है और वह बेटी का नामांकन कराने गए थे। दोपहर एक बजे के आसपास प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिरा और सिर से खून बहने लगा।

विज्ञापन

Prayagraj News : इविवि छात्रसंघ भवन का का विश्राम गृह। - फोटो : प्रयागराज
घटना के बाद मची रही अफरा तफरी
घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और विश्रामगृह में मौजूद छात्र वहां से भागे। उधर, छात्रसंघ भवन के गलियारे में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में छात्रसंघ बहाली को लेकर आंदोलन चल रहा था। आंदोलन का 535वां दिन था। घटना के बाद आपाधापी में छात्र नेता अजय यादव और नवनीत यादव ने शिक्षक शिवकुमार को विश्वविद्यालय के अस्पताल तक पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन देकर अतिथि गृह और छात्रसंघ भवन की मरम्मत की मांग गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन 15 दिनों के अंदर विश्राम भवन का निर्माण नहीं कराता तो छात्र चंदा इकट्ठा कर यह काम कराएंगे, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए शर्मनाक बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें