फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एक लाख से अधिक लोगों को 10 जनवरी से कोरोना टीके की बूस्टर डोज

Fri, 07 Jan 2022 04:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर, वरिष्ठ नागरिकों के साथ चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बूस्टर डोज की सिफारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण बढ़ने, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दस जनवरी से लगाई जाएगी। बूस्टर डोज अभियान में हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर, बुजुर्गों को प्राथमिकत मिलेगी। वहीं चुनाव ड्यूटी करने वाले अफसरों, सुरक्षा कर्मियों को भी बूस्टर डोज का सुरक्षा कवच देने की तैयारी है। इस अभियान की शुरुआत दस जनवरी से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर, वरिष्ठ नागरिकों के साथ चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन हरी झंडी मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज अभियान के लिए तैयारियों शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज में 35172 लोगों को किया जाएगा शामिल

जिले में कोरोना टीकाकरण के बूस्टर डोज अभियान के तहत चिह्नित 35172 हेल्थ वर्करों, 43,228 फ्रंट लाइन वर्करों के साथ करीब तीस हजार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अफसरों, कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। अभियान में वरिष्ठ नागरिकों को भी बूस्टर डोज देने की तैयारी है। बूस्टर डोज अभियान में नौ महीने पहले कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोग भी शामिल किए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक बूस्टर डोज अभियान के लिए शासन की गाइड लाइन और अधिकृत सूची का इंतजार है। स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें