फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. आरके सिंह कराएंगे छात्र परिषद का चुनाव

विज्ञापन
Allahabad University student council election - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इविवि प्रशासन ने छात्र परिषद का चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रो. आरके सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ डॉ. शैलेंद्र राय को उपचुनाव अधिकारी बनाया गया है। इन दोनों की देखरेख में इविवि छात्र परिषद का चुनाव कराया जाएगा। 20 अगस्त तक चुनाव कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन की एकेडमिक कौंसिल और कार्य परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। चुनाव अधिकारी और उपचुनाव अधिकारी की नियुक्ति से साफ हो गया है कि इविवि प्रशासन समय से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रो. आरके सिंह को पूर्व में छात्रसंघ चुनाव कराने का भी अनुभव है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार सत्र की शुरुआत से छह सप्ताह के भीतर चुनाव करा लिए जाने का प्रावधान है। ऐसे में इविवि प्रशासन के पास चुनाव के लिए समय कम है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि सभी छात्र-छात्राओं का परिचय पत्र बनने के बाद चुनाव करा दिया जाएगा। 20 अगस्त तक चुनाव कराए जाने की तैयारी है।
छात्रसंघ बहाली के लिए सांसद ने मंत्री को दिया ज्ञापन
इविवि में छात्र परिषद के विरोध और छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। छात्रसंघ की बहाली के लिए सांसद ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। सांसद का कहना है कि इविवि में छात्रसंघ समाप्त किए जाने से प्रदेश भर के छात्रों में रोष है। ऐसे में यह विषय अत्यंत गंभीर है। मंत्री से मांग की गई है कि इसका संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए छात्रसंघ का बहाल करें ताकि छात्रों के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें