फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का हुआ मेडिकल, अब कोर्ट में होगा बयान

Sun, 11 Feb 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार फरवरी को छात्रा की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी प्रोफेसर इविवि के प्राचीन इतिहास विभाग में तैनात हैं। उसने आरोप लगाया है कि द्वितीय वर्ष में पढ़ने के दौरान आरोपी शिक्षक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, उसने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर दुष्कर्म व धमकी देने का आरोप लगाने वाली छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मेडिकल की सभी औपचारिकताएं शनिवार को पूरी हो गईं। अब सोमवार को न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस इसके बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


चार फरवरी को छात्रा की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी प्रोफेसर इविवि के प्राचीन इतिहास विभाग में तैनात हैं। उसने आरोप लगाया है कि द्वितीय वर्ष में पढ़ने के दौरान आरोपी शिक्षक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, उसने इन्कार कर दिया था। इसके बाद भी वह फोन व मैसेज भेजते रहे। ब्लॉक करने पर अन्य नंबरों से परेशान किया। एक दिन बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत न करने को धमकाया।

तहरीर के मुताबिक, घटना 15 जनवरी को हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने अगले ही दिन छात्रा का बयान दर्ज किया। साथ ही मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी थी। सूत्रों के मुताबिक, अब सोमवार को छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आराेपी प्रोफेसर का अब तक पता नहीं चल सका है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही नंबर बंद

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उधर शनिवार को भी उनका नंबर बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें