छात्रों से वसूली जाती है रंगदारी
एफआईआर में रैगिंग के पीड़ित दिव्यांग छात्र ने यह आरोप लगाए हैं कि उसके पिटाई करने वाले छात्र हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से वसूली भी करते हैं। हॉस्टल के कमरे में आए दिन इकट्ठा होकर गांजा, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और गांजा की सप्लाई भी करते हैं। साथ ही हॉस्टल के कमरे में ही बम बनाते हैं।
आवंटी छात्र भी पुलिस के रडार पर, हुआ लापता
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र से रैगिंग की घटना शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल के जिस कमरे में हुई, उसका मूल आवंटी छात्र भी पुलिस के रडार पर है। फिलहाल घटना के बाद से वह लापता है। कर्नलगंज पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलवाया लेकिन वह नहीं आया।
इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कमरा अर्चित मिश्रा के नाम से आवंटित है। जिस पर उसे पूछताछ केलिए बुलवाया गया लेकिन वह नहीं आया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। यह बात भी सामने आई है कि घटना में ताराचंद हॉस्टल के कुछ छात्रों के भी शामिल रहे। इसकी जांच की जा रही है।