फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : शिक्षक को नोटिस, पेश होकर दर्ज कराएं बयान, आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में पुलिस की कार्रवाई

Wed, 08 Nov 2023 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में इविवि के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम पर कुछ दिनों पहले मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में कार्रवाई करते हुए विवेचक कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह की ओर से उनके नाम पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डॉ. विक्रम, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में दर्ज मुकदमे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें निर्देशित किया है कि वह पुलिस के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएं। प्रोफेसर के न मिलने पर नोटिस विभागाध्यक्ष के माध्यम से उन्हें भेजा गया है।

विज्ञापन


हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में इविवि के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम पर कुछ दिनों पहले मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में कार्रवाई करते हुए विवेचक कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह की ओर से उनके नाम पर नोटिस जारी किया गया है।

यह नाेटिस सोमवार को विभागाध्यक्ष को भेजा गया। नोटिस के साथ भेजे गए पत्र में बताया गया कि विवेचना के क्रम में कई बार तलाश करने के बावजूद आरोपी प्रोफेसर नहीं मिले। ऐसे में नोटिस को जल्द से जल्द डॉ.विक्रम को तामील करा दें। साथ ही आरोपी के मूल निवास के स्थान की भी जानकारी प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है नोटिस में


नोटिस में लिखा है कि पंजीकृत अभियोग संज्ञेय अपराध है, लेकिन सात साल से कम की सजा का प्रावधान होने के चलते आपको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आपको निर्देशित किया जा रहा है कि विवेचना में सहयोग करें। बयान लिखित में दर्ज कराने के लिए तीन दिन के भीतर कर्नलगंज थाने में उपस्थित हों। इस मामले में डॉ.विक्रम की ओर से कहा गया है कि वह विवेचना के क्रम में पूरा सहयोग करेंगे। जल्द ही पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें