फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा इनर रिंग रोड का काम,  ओल्ड जीटी रोड और नैनी में पहुंचने लगीं मशीनें

Wed, 08 Nov 2023 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

65 किमी की इस परियोजना के प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ से पहले पूरा किया जाना है। प्रथम चरण में 30 किमी लंबी इनर रिंग रोड का तीन हिस्सों में निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरुआत ओल्ड जीटी रोड और मिर्जापुर मार्ग से होगी।
विज्ञापन
INNER RING - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक इनर रिंग रोड का निर्माण 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण स्थल पर मशीनें पहुंचाने के साथ ही अन्य प्रकार की गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। वैसे तय समय में काम पूरा करना इन संस्थाओं के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन


65 किमी की इस परियोजना के प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ से पहले पूरा किया जाना है। प्रथम चरण में 30 किमी लंबी इनर रिंग रोड का तीन हिस्सों में निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरुआत ओल्ड जीटी रोड और मिर्जापुर मार्ग से होगी। वहीं, करछना से लेकर फूलपुर तक बनने वाले गंगा नदी के पुल की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के अनुसार प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ-2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

नैनी में लवायन कला गांव के पास से इस परियोजना की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस परियोजना के प्रथम चरण को तीन भागों में बांटा गया है। सहसों से ओल्ड जीटी यानी पुरानी ग्रैंड ट्रंक रोड तक 15 किमी और इसके बाद वाले हिस्से मेंं 7.50 किमी लंबी इनर रिंग रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

इसके लिए दिल्ली की ज्वाइंट स्टॉक लिमिटेड और पश्चिम बंगाल की जीपीटी इंफ्रा संस्था का चयन हुआ है। बता दें कि इस परियोजना के लिए कराए गए टेंडर में 29 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की 195 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है।

परियोजना में प्रभावित होने वाले किसानों के भूमि, भवनों, बगीचों, कुओं के स्वामित्व का मुआवजा जारी कर दिया गया है। रीवा रोड से ओल्ड जीटी रोड पर महुआरी, लवायन कला होते हुए अंदावा के रास्ते इस रिंग रोड को आगे ले जाकर सहसों के पास एनएच-2 से जोड़ दिया जाएगा। वहीं, समय की बाध्यता को देखते हुए बिना देर किए 15 नवंबर से इनर रिंग रोड के कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा अगले महीने से गंगा नदी के पुल का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नैनी लवायन कला और ओल्ड जीटी रोड से इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं ने लगभग सभी तैयारियां कर ली हैं। 15 नवंबर से इनर रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें