फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  सीयूईटी के माध्यम से हुए प्रवेश में हॉस्टल का कॉलम नहीं, छात्रावास आवंटन में होगी देर

Sun, 22 Jan 2023 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तो हॉस्टल आवंटित कर दिए गए, लेकिन स्नातक (यूजी) के विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तो हॉस्टल आवंटित कर दिए गए, लेकिन स्नातक (यूजी) के विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हॉस्टल आवंटन के लिए छात्र-छात्राओं से इस बार अलग से आवेदन लिए जाएंगे।

इस बार इविवि एवं कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए, बीएएलएलबी में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (एनटीए) के माध्यम से प्रवेश लिए गए हैं। सीयूईटी के आवेदन में हॉस्टल से संबंधित कोई कॉलम नहीं था, जबकि इससे पहले इविवि जब अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा कराता था तो आवेदन में हॉस्टल का कॉलम भी शामिल किया जाता था।

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही हॉस्टल का कॉलम भरना पड़ता था। कॉलम न भरने पर मान लिया जाता था कि अभ्यर्थी को हॉस्टल की जरूरत नहीं है। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेज दी जाती थी, जो अपने आवेदन में हॉस्टल का कॉलम भरते थे और हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह प्रक्रिया पेचीदा हो गई है। सीयूईटी के आवेदन में हॉस्टल का कॉलम न होने के कारण इविवि प्रशासन को पता ही नहीं है कि कितने अभ्यर्थियों को छात्रावास की जरूरत है। ऐसे में स्नातक के नव प्रवेशी विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटित करने की प्रक्रिया में इस बार थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में हॉस्टल आवंटन के लिए विद्यार्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

डीएसडब्ल्यू प्रो. एसएम प्रसाद का कहना है कि प्रवेश भवन से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं की लिस्ट मिलने के बाद हॉस्टलों को भेज दी जाएगी। इसके बाद हाॅस्टल अपने स्तर से छात्र-छात्राओं से आवेदन लेंगे और फिर मेरिट के आधार पर स्नातक के नव प्रवेशी विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित किए जाएंगे।

वहीं, पीजी के नव प्रवेशी विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटित कर दिए गए हैं। पीजी की प्रवेश परीक्षा इविवि प्रशासन ने अपने स्तर से आयोजित कराई थी और प्रवेश परीक्षा के आवेदन में हमेशा की तरह हॉस्टल का कॉलम दिया गया था। अभ्यर्थियों ने आवेदन के वक्त ही हॉस्टल का कॉलम भर दिया था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही मेरिट के आधार पर पीजी के नव प्रवेशी विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटित कर दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें