फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश में आरक्षण का विवाद दूर करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में 22 को होगी रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक
विज्ञापन

प्रयागराज, 19 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश में आरक्षण का विवाद रिसर्च डिग्री कमेटी दूर करेगी। इस विवाद से निपटने के लिए रिसर्च डिग्री कॉलेज की बैठक 22 जनवरी को बुलाई गई है। इसके साथ ही पीएचडी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी बैठक में लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एक दिन के लिए कुलपति रहे प्रो. पीके साहू ने निर्देश जारी किए थे कि रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक बुलाकर पीएचडी से संबंधित लंबित मामलों को तत्काल निराकरण किया जाए। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के तहत आरक्षण को लेकर विवाद है। अभी तय नहीं हो सका है कि सभी विभागों को जोड़कर एक साथ आरक्षण लागू किया जाएगा या विभागवार आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत कई अन्य छात्रों के शोध अवधि विस्तार पर भी निर्णय लिया जाना है। साथ ही पीएचडी से जुड़े कुछ अन्य मसलों पर भी निर्णय लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें