प्रयागराज। खराब मौसम की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाली तमाम फ्लाइटें रविवार को विलंब से यहां पहुंची। एकमात्र बंगलूरू की ही फ्लाइट रही जो समय से यहां पहुंची।
विज्ञापन
कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट सुबह 9.05 की जगह 10.30 बजे तो मुंबई-प्रयागराज फ्लाइट दिन में 1.10 बजे की बजाय 2.20 बजे यहां आई। विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट जो शनिवार से बदले हुए समय से चल रही है वह रविवार को तकरीबन 40 मिनट देरी से रवाना हुई। इसके अलावा गोरखपुर फ्लाइट भी 45 मिनट की देरी से दिन में 1.55 बजे यहां से उड़ी।