बीएड-एमएड की सम सेमेस्टर परीक्षाएं छह मई से
इविवि की शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड और एमएड की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से प्रारंभ होंगी। एमएड द्वितीय सेमेस्टर के पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 15 मई तक होंगी। बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। वहीं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 मई तक क्रियात्मक अनुसंधान के पेपर के साथ संपन्न होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे की पाली में होंगी।
बीए.एमएस., बी.वोक. और एम.वोक. सेमेस्टर परीक्षाएं 11 मई से
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा संयुक्त कुलसचिव के ओर से जारी सूचना के अनुसार, बीए.एमएस, बी.वोक. और एम.वोक. की परीक्षाएं 11 मई से होंगी । परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी। बीए.एमएस. और बीवोक. के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 22 मई तक संचालित की जाएंगी।
एम.वोक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से प्रारंभ होकर 22 मई तक होगी। एम.वोक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई से 20 मई तक होंगी।