सीबीएसई रिजल्ट में गंगा गुरुकुलम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कराया गया मुंह मीठा।
- फोटो : अमर उजाला।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय पहुंचे छात्र
परिणाम सामने आते ही काफी बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंचे। स्कूल परिसर में कहीं अच्छे अंकों की खुशी में जश्न मनाया गया तो कहीं अपेक्षित परिणाम न आने पर छात्र शिक्षकों से सलाह लेते नजर आए। विद्यालयों में देर शाम तक रौनक बनी रही। सफल छात्रों ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपलब्धि का श्रेय दिया। कई छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ खुशी साझा की और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
मंदिरों में भगवान को किया नमन
परिणाम घोषित होते ही बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, सिविल लाइंस, रामबाग समेत विभिन्न मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिभावक बच्चों के साथ शाम को मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिए। किसी ने अच्छे अंकों के लिए भगवान का आभार जताया तो किसी ने आगे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ माथा टेककर सफलता का आशीर्वाद लेते नजर आए। कई परिवारों ने प्रसाद चढ़ाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई भी दी।
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में गंगा गुरुकुलम के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
फाफामऊ स्थित गंगा-गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने सीबीएससी. दसवीं की परीक्षा-2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के टाॅपर शिवांश मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये। विद्यालय में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नित्या चैधरी दूसरे स्थान पर रही। 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुष पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे।
स्कूल टाॅपर इस प्रकार रहे
1. शिवांश मिश्रा 9695791174 96.8 प्रतिशत
2. नित्या चैधरी 9839455681 96.5 प्रतिशत
3. आयुष पाण्डेय 9410805770 95.8 प्रतिशत
विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।