फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :   सेमेस्टर परीक्षा के विरोध में विधि के छात्रों ने दाखिल की याचिका

Sun, 03 Jul 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र प्रवीण कुमार सोनी, प्रिंस यादव, विनिता पांडेय, शिवांशी त्रिपाठी, शुभम मौर्या, रमा रमन शुक्ला एवं अन्य छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ओपन बुक परीक्षा या एसाइनमेंट आधारित मूल्यांकन कराए जाने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सात जुलाई से प्रस्तावित एलएलबी प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त किए जाने की मांग को लेकर 17 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। छात्र मांग कर रहें हैं कि ओपन बुक परीक्षा या एसाइनमेंट आधारित मूल्यांकन कराया जाए।

विज्ञापन



एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र प्रवीण कुमार सोनी, प्रिंस यादव, विनिता पांडेय, शिवांशी त्रिपाठी, शुभम मौर्या, रमा रमन शुक्ला एवं अन्य छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ओपन बुक परीक्षा या एसाइनमेंट आधारित मूल्यांकन कराए जाने की प्रार्थना की है। इसके पीछे छात्रों ने तर्क दिया है कि कोविड-19 के कारण सत्र काफी पिछड़ गया है। बार कौंसिल ऑफ  इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार एक सेमेस्टर की कक्षाएं कम से कम 15 सप्ताह की होनी चाहिए, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में केवल 48 दिन यानी सात हफ्ते तक ही कक्षाएं चलीं। 


छात्र यह भी कह रहे हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भले ही सिलेबस में 20 फीसदी की कटौती कर दी हो, लेकिन इसके अनुपात में जितने दिनों की कक्षाएं होनी चाहिए थीं, उतने दिन भी नहीं चलीं। कम से कम 60 दिन की कक्षाएं तो होनी ही चाहिए थीं। छात्रों ने इसी को आधार बनाते हुए एलएलबी में एसाइनमेंट आधारित मूल्यांकन या ओपन बुक परीक्षा कराने की मांग की है। छात्रों का यह भी कहना है कि विश्वविद्यालय लगातार विधि के पाठ्यक्रम में कटौती कर रहा है जो उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें लेकर धरने पर बैठे छात्र
एलएलबी पहले एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के विरोध में इविवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में रविवार को भी विधि के छात्रों का धरना जारी रहा। हालांकि, धरना स्थल पर छात्रों से अधिक संख्या में पुलिस फोर्स के लोग थे। धरने में शामिल कुछ छात्रों के हाथों में पाठ्यक्रम की किताबें भी नजर आईं। छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें