फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  प्रमोशन पर अड़े विधि के छात्र, देर रात तक जारी रहा धरना

Fri, 01 Jul 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों का कहना है कि एलएलबी की कक्षाएं एक माह भी नहीं चलीं। राहत के नाम पर 20 फीसदी सेलेबस की कटौती की गई। छह माह के कोर्स के 80 फीसदी सेलेबस को एक माह में कैसे पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलबी पहले एवं चौथे सेमेस्टर की सात जुलाई से शुरू होने जा रही परीक्षा निरस्त करने और छात्रों को प्रोन्नत किए जाने की मांग को लेकर विधि के छात्रों ने शुक्रवार को फिर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने छात्रों और इविवि प्रशासन के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। छात्र देर रात तक वहीं धरने पर बैठे रहे। इस बार आंदोलनकारियों में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन



छात्रों का कहना है कि एलएलबी की कक्षाएं एक माह भी नहीं चलीं। राहत के नाम पर 20 फीसदी सेलेबस की कटौती की गई। छह माह के कोर्स के 80 फीसदी सेलेबस को एक माह में कैसे पूरा कराया जा सकता है। इसके बावजूद सात जुलाई से पहले एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं। इसी आधार पर एलएलबी के छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं निरस्त की जाएं और उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति दी जाए। साथ ही प्रमोशन के बाद दूसरे एवं पांच सेमेस्टर की कक्षाएं इसी सप्ताह से शुरू करा दी जाएं।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
इन मांगों को लेकर विधि के छात्र-छात्राएं शुक्रवार सुबह 10 बजे ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर पहुंच गए और वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच इविवि प्रशासन के बीच जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि इस दौरान वहां बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों से छात्रों और परीक्षा नियंत्रक के बीच वार्ता भी कराई, लेकिन बात नहीं बनी। छात्रों ने तय किया कि जब तक उनके पक्ष में निर्णय नहीं होता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। छात्र-छात्राएं देर रात तक पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर धरना देते रहे। इस दौरान परिसर में फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें