फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस के लिए पुलिस से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र महापंचायत पर रोक के लिए डीएम-एसएसपी को पत्र
विज्ञापन

इविवि प्रशासन को सता रही परिसर में बवाल की आशंका
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन को 23 सितंबर को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान और 23 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित छात्र महापंचायत के दौरान परिसर में बवाल की आशंका सता रही है। इसी के मद्देनजर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर स्थापना दिवस के लिए सुरक्षा मांगी है और प्रस्तावित छात्र महापंचायत पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।
इविवि प्रशासन की ओर से डीएम-एसएसी को स्थापना दिवस का मिनट टू मिनट कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। इसमें राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र भी शामिल होने आ रहे हैं। अतिथियों को आगमन सुबह 11 बजे होगा और 12.46 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। डीएम-एसएसपी को लिखे पत्र में कहा गया कि इस प्रकार के आयोजनों में बाधा डालने, उपद्रव करने और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अतिथियों को अपमानित करने की सोची समझी रणनीति के तहत अराजकतत्व सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में समारोह वाले दिन सीनेट परिसर में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक फोर्स की तैनाती कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्र महापंचायत को भी राजनैतिक कार्यक्रम बताते हुए पत्र में कहा गया कि इस कार्यक्रम में देश के तमाम बडे़-बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके कुछ आयोजकों को विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है। आयोजकों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जो विश्वविद्यालय से निष्कासित, ब्लैक लिस्टेड और विश्वविद्यालय की संपत्तियों को नष्ट करने वाले हैं। उन पर कई संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में महापंचायत के दौरान परिसर का माहौल बिगड़ने की पूरी आशंका है। पत्र के जरिये विश्वविद्यालय हित, छात्र हित, जनहित में महापंचायत के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें