सूचना मिली थी को हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्र कई सालों से अवैध रूप से रह रहे थे छात्र। अभी कुछ दिन पहले ही इसी हॉस्टल के छात्रों ने हॉस्टल के पास दुकान से लाखों का माल लूट लिया था और दुकानदारों को काफी मारा पीटा था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।
इलाहाबाद विश्वविद्याल के हॉलैंड हाल छात्रावास को खाली कराने का काम शुरू हो गया है। इसका काफी विरोध हो रहा है। इसको देखते हुए हास्टल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाल छात्रावास को कराने का काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इसमें अवैध तरीके से रह रहे छात्रों से छात्रावास के कमरों को मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिली थी को हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्र कई सालों से अवैध रूप से रह रहे थे छात्र। अभी कुछ दिन पहले ही इसी हॉस्टल के छात्रों ने हॉस्टल के पास दुकान से लाखों का माल लूट लिया था और दुकानदारों को काफी मारा पीटा था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। कार्रवाई से पहले भी छात्रों को छात्रावास खाली करने का नोटिस दे दिया गया था। पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे चार छात्रनेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।