फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University: इविवि में 30 सितंबर से शुरू होंगी स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं, कॉलेजों में सीटें खाली

Wed, 25 Sep 2024 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विवि के ज्यादातर संघटक कॉलेजों में बीए की 30 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। बीकॉम की सीटें भी 10 से 30 फीसदी तक खाली गई हैं। इस बार बीएससी में भी प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। वहीं, कॉलेजों पास अब प्रवेश के लिए छह दिन का वक्ता बचा है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सत्र 2023-24 के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पिछले साल 10 सितंबर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो गईं थीं। इस बार अब तक प्रवेश की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। इविवि और कॉलेजों में नए सत्र 2024-25 के तहत 30 सितंबर से स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में स्नातक प्रवेश इस माह के अंत तक बंद करने की तैयारी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयाें में बीए, बीएससी और बीकॉम की बड़ी संख्या में सीटें अब भी खाली हैं। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज, राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने सीयूईटी में शामिल और गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आमंत्रित कर लिया है। गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में मिले अंकों के आधार पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इविवि के ज्यादातर संघटक कॉलेजों में बीए की 30 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। बीकॉम की सीटें भी 10 से 30 फीसदी तक खाली गई हैं। इस बार बीएससी में भी प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। वहीं, कॉलेजों पास अब प्रवेश के लिए छह दिन का वक्ता बचा है। ऐसे में इविवि के ज्यादातर संघटक कॉलेजों में इस बार बड़ी संख्या में स्नातक की सीटें खाली रह जाने के आसार हैं। पीआरओ प्रो.जया कपूर का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है। विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं 30 सितंबर तक शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

इविवि ने जारी किए कई पाठ्यक्रम के कटऑफ
 

इविवि में स्नातक प्रवेश के लिए मंगलवार को कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक जारी कर दिए गए। बीपीए प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 237, ओबीसी का 240, ईडब्ल्यूएस 296 है। ऑनलाइन प्रवेश सितंबर पूर्वाह्न 01:55 बजे तक होंगे। पांच वर्षीय बीबीए एवं एमबीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 403 एवं ओबीसी में 346 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 25 सितंबर अपराह्न तीन बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। बीए मीडिया स्टडीज में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 296, ओबीसी का 260, ईडब्ल्यूएस का 288, एससी का 164 अंक है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए (डाटा) साइंस में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 402, ओबीसी का 331, ईडब्ल्यूएस का 348, एससी का 247 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें