फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः विज्ञान संकाय की फैकल्टी, लाइब्रेरियन कक्ष, निजी हॉस्पिटल सहित कई नए हॉटस्पॉट

Sat, 20 Jun 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विज्ञान संकाय के एचओडी और लाइब्रेरियन, करेली के डॉक्टर सहित आठ लोगों के पॉजिटिव आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के साथ वहां की सेंट्रल लाइब्रेरी सहित शहर और गांव के कई स्थान नए हॉटस्पॉट हो गए हैं। सबसे खतरनाक सोरांव का इलाका हो गया है।

विज्ञापन


यहां से पॉजिटिव आए डॉक्टर के संपर्क में आने से बहुत से लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हॉस्पिटल को सील किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की जांच होगी ही, मरीजों की पूरी सूची तैयार की जाएगी। जिससे कि एक भी संक्रमित न बच सके। सभी को क्वारंटीन किया जा सके और उनकी कोरोना की जांच हो सके। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि निजी हॉस्पिटल में 10 दिनों मेें आने वालों की सूची मांगी गई है। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी। साथ ही हॉस्पिटल को भी सील किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां मरीजों और उनके तीमारदारों का लगातार आना-जाना बना हुआ था। डॉक्टर पांच दिन पहले बुखार आने के बाद पीजीआई गए थे। उधर, इविवि का लाइब्रेरियन कक्ष और उनका एमएनएनआईटी स्थित आवास, विज्ञान संकाय के एचओडी का कक्ष और उनका विभाग, टैगौर टाउन स्थित घर हॉटस्पॉट हो गया है। एचओडी के घर के तीन और लाइब्रेरियन के घर के तीन-तीन लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके अलावा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची मांगी गई है। टैगोर टाउन इलाके का 59 वर्षीय एक और व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके सोर्स का पता नहीं चला है। इन्हें कोटवां-बनी में एडमिट कराकर परिवार के तीन लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। उधर, जीआरपी लाइन में बैरक को सील किया गया है, जहां 30 वर्षीय जवान रह रहा था।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रीतमनगर के अबुबकरपुर इलाका भी हॉटस्पॉट हो गया है। यहां से पॉजिटिव आए 37 वर्षीय युवक के संपर्क में आने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, करेली इलाका पहले से ही हॉटस्पॉट की सूची मेें शामिल है लेकिन बेली हॉस्पिटल के एनेस्थेटिस्ट का मकान नुरूल्लाहरोड पर है। इससे नुरूल्लाहरोउ तो हॉटस्पॉट होगा। साथ ही बेली अस्पताल की इमरजेंसी को सैनिटाइज कराया जाएगा। डॉक्टर के परिवार के दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें