फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad university entrance exam 2020: इलाहाबाद विवि की प्रवेश परीक्षा में 76 फीसदी रही उपस्थिति

Sun, 27 Sep 2020 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच इविवि एवं संघटक कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 11 शहरों के 77 केंद्रों में आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में 75.56 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। कोविड-19 के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में शिरकत की। सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में बीएससी मैथ्स एवं बीएससी बायो और दोपहर दो से शाम चार बजे की दूसरी पाली में बीकॉम एवं बीएससी होमसाइंस की परीक्षा थी। परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में हुई। ऑफलाइन में परीक्षार्थियों की उपस्थित बेहतर रही।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
प्रवेश परीक्षा 11 शहरों प्रयागराज, बंगलूरू, दिल्ली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी में आयोजित की गई। इनमें बंगलूरू, दिल्ली एवं तिरुवंनतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा हुई और बाकी शहरों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित कुल 77 केंद्रों में 45 ऑफलाइन और 32 ऑनलाइन केंद्र थे। वहीं, प्रयागराज में 27 ऑफलाइन और 11 ऑनलाइन सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 35658 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 26 हजार 946 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
ऑफलाइन परीक्षा के लिए 27 हजार 907 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और इनमें से 21 हजार 652 परीक्षार्थी (77.58 फीसदी) उपस्थित रहे, जबकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकृत 7751 में से 5294 परीक्षार्थी (68.30 फीसदी) उपस्थित रहे। यानी ऑनलाइन परीक्षा के मुकाबले ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में उपस्थिति बेहतर रही।

4 of 6
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
ऑफलाइन मोड की पहली पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 20 हजार 35 में से 15 हजार 392 अभ्यर्थी (76.83 फीसदी) उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 7872 में से 6260 अभ्यर्थियों (79.52) अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, ऑनलाइप मोड की पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 5310 में से 3602 अभ्यर्थी (67.83 फीसदी) और दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2441 में से 1692 अभ्यर्थी (69.32 फीसदी) उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

माइनस मार्किंग न होने से राहत, पेपर भी रहा आसान

इविवि की प्रवेश परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू नहीं थी और पिछली बार के मुकाबले पेपर भी आसान और अधिक संतुलित था। माइनस मार्किंग न होने के कारण अभ्यर्थियों को नंबर कटने की चिंता नहीं थी, सो ज्यादातर अभ्यर्थियों ने सभी सवाल हल किए। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में शामिल श्रेया गुप्ता का कहना है कि पेपर में पूछे गए सवाल सेलेबस से ही आए थे। अभ्यर्थी शिवांगी यादव ने बताया कि बीएससी मैथ्स के पेपर में कुछ कठिन सवाल पूछे गए थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान और संतुलित था। विशेषज्ञों के मुताबिक बीकॉम का पेपर पिछले साल के मुकाबले बेहतर और संतुलित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

केंद्रों में कोविड-19 से बचाव के थे कई इंतजाम

प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों में कोविड-19 से बचाव के लिए कई इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के मेन गेट के बाहर पांच-पांच फीट की दूरी पर गोले बनाए गए थे। परीक्षार्थियों को इसी गोले में खड़े होकर लाइन लगानी थी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्थी की गई थी। साथ ही गेट पर तैनात स्टाफ कर्मी को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई थी। सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क अनिवार्य था। परीक्षा केंद्रों में सभी अभ्यर्थियों को मास्क भी उपलब्ध कराए गए। पहली पाली की परीक्षा पूरी होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों को सैनिटाइज भी किया गया। 

परीक्षा केंद्रों के बाहर हावी रही अव्यवस्था

परीक्षा शुरू होने से पूर्व और परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर अव्यवस्था हावी रही। केंदश्रों के बाहर छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की भीड़ भी पहुंची थी। परीक्षा छूटने के बाद भी केंद्रों के बाहर काफी भीड़ इकट्ठ हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा सका। वहीं, झलवा की तरफ बनाए गए कुछ केंद्रों तक पहुंचने में छात्राओं और अभिभावकों को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ छात्रों को पैदल चलकर केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। 

बीए और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा आज 

इविवि में बीए, बीएफए, बीपीए और बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 सितंबर को दो पालियों में  आयोजित की जाएगी। पहली पाली में बीए, बीएफए एवं बीपीए की प्रवेश परीक्षा में 33 हजार 63 और दूसरी पाली में बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 8062 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा प्रयागराज समेत 11 शहरों के 102 केंद्रों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इनमें 69 ऑफलाइन और 33 ऑनलाइन सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें