इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2025–26 के तहत पीजी प्रवेश के लिए आठ पाठ्यक्रम के कटऑफ अंक जारी कर दिए गए। इससे पहले मंगलवार को 47 पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी किए गए थे। पीजी के 61 विषयों की 7231 सीटों पर प्रवेश होने हैं। कटऑफ के अनुसार, अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना है। बुधवार को जिन पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी किए गए, उनमें एमए/एमएससी (रक्षा अध्ययन) का अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 171, ओबीसी का 159.6, एससी का 113.9, एसटी का 122 व ईडब्ल्सूएस का 158.4 अंक है। एमए उर्दू में अनारक्षित वर्ग का 96.9 अंक, ओबीसी का 68, एससी का 60 अंक, एसटी में सभी व ईडब्ल्यूएस का 65 अंक है।
एमडीएस (डेवलपमेंट स्टडीज) में अनारक्षित का कटऑफ 71 अंक है। एमएससी (कृषि वनस्पति विज्ञान) में अनारक्षित का 142, ओबीसी का 102, एससी का 135, एसटी में सभी व ईडब्ल्यूएस का 112, एमएससी बायोइनफार्मेटिक्स में अनारक्षित का 136, ओबीसी का 112, एसटी का 110 व ईडब्ल्यूएस का 121 अंक है। एमएससी बॉटनी में अनारक्षित का 178, ओबीसी का 158, एससी का 135, एसटी में सभी व ईडब्ल्यूएस का 168 अंक, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में अनारक्षित का 105 अंक और एमटेक अर्थ सिस्टम साइंस में अनारक्षित का 142, ओबीसी का 90, एससी का 64, ईडब्ल्यूएस का 79 अंक है। वहीं, स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 47606 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं जिनमें से 31764 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।