प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ जाने वाली 14217-14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस बुधवार को एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से लैस हो गई। बुधवार को एलएचबी रेक लगने के बाद यात्रियों को भी राहत मिली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ जाने वाली 14217-14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस बुधवार को एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रेक से लैस हो गई। बुधवार को एलएचबी रेक लगने के बाद यात्रियों को भी राहत मिली। ट्रेन में पहली बार एसी इकोनॉमी के भी दो कोच लगाए गए। अभी तक ऊंचाहार एक्सप्रेस में कुल कोचों की संख्या 24 थी। यह सभी आईसीएफ कोच थीं। अब एलएचबी रेक होने के बाद कुल कोच की संख्या 22 हो गई।
विज्ञापन
अब ऊंचाहार में एसी थ्री और जनरल श्रेणी के चार-चार, स्लीपर के सात, एसी टू और एसी इकोनॉमी कोच के दो-दो, एसी फर्स्ट एवं जनरेटर और लगेज यान का एक-एक कोच हो गया है। बुधवार सुबह 11:15 बजे के आसपास जब यह ट्रेन प्रयागराज संगम स्टेशन पहुंची तो स्टेशन मैनेजर वीके यादव आदि रेलकर्मी ट्रेन को देखने के लिए भी पहुंचे। पुराने आईसीएफ रेक में स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ थी। अब बर्थ की संख्या घटकर 560 हो गई है। हालांकि ट्रेन में एसी श्रेणी की 90 बर्थ जरूर बढ़ गई है।