फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में जल्द खुलेगा जीनोमिक सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में लंबित पड़े प्रोजेक्ट जीनोमिक सेंटर को शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए बनी कोर कमेटी की कुछ दिनों पहले हुई बैठक में तय किया गया कि पांच से छह माह में सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें जीन से जुड़े शोध होंगे। साथ ही सेंटर में कोरोना की जांच किए जाने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

जीनोमिक सेंटर के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिले साल भर से अधिक समय बीत चुके हैं। इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सेंटर का दो साल में संचालन शुरू करना था। माह भर पहले इसके निर्माण को लेकर काम शुरू हो चुका है। मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ दिनों पहले हुई कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि सेंटर का संचालन पांच से छह महीनें में शुरू कर दिया जाए। इस सेंटर में जीन से जुड़े शोध किए जाएंगे। साथ ही कई गंभीर बीमारियों की जांच भी की जाएगी। अगर इस सेंटर का संचालन निर्धारित समय में शुरू हो जाता है तो इसमें कोरोना की जांच किए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें