फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए की बैक पेपर परीक्षा 15 से

Sat, 08 May 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • इविवि प्रशासन ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 30 मई तक आएगा रिजल्ट
  • पूर्व में हो चुके बीए, बीएससी, बीकॉम के बैक पेपर का रिजल्ट भी 30 तक
विज्ञापन
इविवि - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीसीए, एमसीए और पीजीडीसीए की विषम सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षाएं 15 मई से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 22 मई को समाप्त हो जाएंगी और 30 मई तक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, पूर्व में आयोजित की जा चुकीं बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी होमसाइंस की बैक पेपर परीक्षाओं का रिजल्ट भी 30 मई तक जारी कर दिया जाएगा। बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों सुबह आठ से दस बजे और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इविवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए विद्यार्थियों को गूगल क्लासरूम से जुडना होगा, जिसका लिंक पहले ही सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज को भेजा जा चुका है। अगर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो वे सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग के कोऑर्डिनेटर से ईमेल आईडी Òexam.cccet@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र गूगल क्लासरूम में 14 मई या उससे पहले अपलोड कर देने हैैं।

ऑनलाइन परीक्षा दो घंटे की होगी और इसके बाद परीक्षार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ अपलोड करने के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिय जाएगा। प्रश्रपत्र परीक्षा के समय गूगल क्लासरूम में निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार अपलोड किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका केवल गूगल क्लासरूम में ही अपलोड करनी होगी। ईमेल अंतिम विकल्प होगा और इस प्रयोग आपात परिस्थितियों में ही किया जाएगा। परीक्षार्थियों को कुल चार सवालों के जवाब लिखने होंगे। जवाब ए-4 साइज के पेपर पर लिखे जाएंगे, जिनकी पेज की संख्या अधिकतम 12 होगी। परीक्षार्थी काले पेन का प्रयोग करेंगे, ताकि कॉपी बेहतर तरीके से स्कैन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें