फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि की छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध पर धक्का-मुक्की

Wed, 28 Aug 2019 01:24 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

कर्नलगंज के सलोरी में मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा से अश्लील हरकत की गई। विरोध पर पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने उससे धक्कामुक्की की। आरोपी अलग समुदाय का था, ऐसे में सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि उसके पहुंचने तक आरोपी भाग निकला। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सलोरी के सादियाबाद में रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी की 19 वर्षीय बेटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा है। वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। पास ही सोरांव के पंडित का पुरवा निवासी सूरज सिंह किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

परिजनों का आरोप है कि सूरज काफी दिनों से उनके बेटी को परेशान कर रहा है। आते-जाते रास्ते में कमेंट करता है। साथ ही कई बार बात करने की भी कोशिश की। दो दिन पहले उसने छात्रा को जबरन सिम पकड़ा दिया। छात्रा ने सिम वापस किया तो उसने उसे धमकाया।
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी छात्रा के घर के पास पहुंचा और उससे जबरन बात करने की कोशिश की। विरोध पर उससे धक्कामुक्की करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजनों के साथ आसपास के लोग जुट गए। मामला सूचना मिली तो कर्नलगंज इंस्पेक्टर मयफोर्स मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। इंस्पेक्टर ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया।

आरोपी की तलाश में पुलिस उसके कमरे पर पहुंची तो पता चला कि वह ताला लगाकर गायब है। जिसके बाद छात्रा ने परिजनों संग पहुंचकर थाने में नामजद तहरीर दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

कैंट के हेस्टिंग्स रोड पर रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने फोन पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजे। निजी अस्पताल में नर्स उसकी मां का आरोप है कि गुलजार अहमद उर्फ मोनू उसकी बेटी को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजता है। साथ ही विरोध पर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर में एक अन्य युवक पर भी आरोप लगाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें