फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, बीकॉम में 199 विद्यार्थियों ने कराया प्रवेश

Wed, 05 Jul 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
आखिर मेरिट गिराने का असर दिखा और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन बाद बारिश के बावजूद प्रवेश भवन में छात्र-छात्राओं की भीड़ दिखी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी लेकिन किसी भी दिन नव प्रवेशियों की संख्या 100 के आंकड़े को नहीं छू सकी। मंगलवार को प्रवेश भवन का नजारा बदला हुआ दिखा और बीकॉम एवं बीएससी में 199 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन


बीकॉम में प्रवेश की गति धीमी होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट कई अंक नीचे गिरा दी थी। मंगलवार को प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 105 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 90 या उससे अधिक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। बीकॉम में 99 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। ओबीसी वर्ग में 40 छात्रों एवं 22 छात्राओं, एससी वर्ग में 20 छात्र एवं 16 छात्राओं और एसटी वर्ग में एक छात्र ने प्रवेश लिया। इसके अलावा बीएससी गणित में भी प्रवेश हुए। इसके लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की सामान्य मेरिट में 138 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में 50 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश भवन बुलाया गया था। बीएससी गणित में 100 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। सामान्य मेरिट में ओबीसी वर्ग के 30 छात्र एवं छह छात्राओं ने प्रवेश लिया। वहीं, सामान्य वर्ग के 45 छात्र और आठ छात्राओं ने भी दाखिला लिया। इसके अलावा एसटी वर्ग में नौ छात्रों और दो छात्राओं ने दाखिला लिया।

बीएएसी गणित में प्रवेश के लिए कल का कटऑफ जारी
बीएससी गणित में छह जुलाई को होने वाले प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कटऑफ जारी कर दिया है। सामान्य मेरिट में 128 या उससे अधिक अंक, एससी वर्ग में 92 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में 30 या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। वहीं, बीएसी होम साइंस में पांच जुलाई को सामान्य मेरिट में 60 या उससे अधिक, ओबीसी में 54 या उससे अधिक, एससी में 30 या उससे अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों और बीएससी जीव विज्ञान में बुधवार को सामान्य मेरिट में 112 या उससे अधिक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन


बीकॉम में आज प्रवेश के लिए और नीचे आई मेरिट
 बीकॉम में पांच जुलाई को होने वाले प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित कटऑफ जारी कर दिया है। मेरिट को और नीचे गिरा दिया गया है। बीकॉम में पहले पांच जुलाई को प्रवेश के लिए सामान्य मेरिट में 128 या उससे अधिक, ओबीसी में 103 या उससे अधिक, एससी में 88 अंक या उससे अधिक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन संशोधित कटऑफ के अनुसार अब पांच जुलाई को सामान्य मेरिट में 123 या उससे अधिक, ओबीसी में 98 या उससे अधिक, एससी में 70 या उससे अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें