Prayagraj News : आस्था सिंह और जिया ओझा।
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीकॉम और बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में शीर्ष तीनों स्थानों पर पांच मेधावियों ने जगह बनाई हैं, जिनमें चार बेटियां हैं। वहीं, बीएससी होमसाइंस में जिया ओझा ने बाजी मारी है। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आस्था सिंह ने टॉप किया, मेरिट में दूसरे नंबर पर अनिकेत जायसवाल हैं।
बीकॉम प्रवेश परीक्षा की ओवरऑल मेरिट में छवि अग्रहरि, नागरी सिंह एवं भाविका पुर्सवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सामान्य श्रेणी में आस्था सिंह और छवि अग्रहरि/नागरी सिंह को क्रमश: पहला एवं दूसरा स्थान मिला। ओबीसी श्रेणी में अनिकेत जायसवाल, पंकज चौहान एवं सत्येंद्र मौर्या, एससी श्रेणी में उत्कर्ष सोनकर, अभिषेक वर्मा एवं ललित, एसटी श्रेणी में आदित्य कुमार, संजीवन एवं रितिका कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। महिला श्रेणी में आस्था सिंह अव्वल रहीं और छवि अग्रहरि एवं नागरी सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा की ओवरऑल मेरिट में आयुषी यादव को दूसरा और सौम्या गिरी, तनुश्री खरवार एवं अलाम्ना अरशद को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। वहीं, सामान्य श्रेणी में जिया ओझा, महिमा शुक्ला एवं प्रतिज्ञा सिंह क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर और ओबीसी श्रेणी में आयुषी यादव पहले और सौम्या गिरि एवं अलाम्ना अरशद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। एससी श्रेणी में गुंजन कुमारी एवं निधि सोनकर क्रमश: पहले एवं दूसरे और एसटी श्रेणी में तनुश्री खरवार पहले स्थान पर रहीं।