फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : प्रवेश के लिए अब तक 5894 आवेदन, अंतिम तिथि पहली जुलाई निर्धारित

Sun, 19 Jun 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीजी के साथ एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीएआरडी और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 5894 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई है। पीजी के साथ एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीएआरडी और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन



इस बार स्नातक में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले लिए जाने हैं, जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन लिए हैं। वहीं, पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में इविवि प्रशासन अपने स्तर से प्रवेश लेगा। इसके लिए इविवि प्रशासन अलग से आवेदन ले रहा है। रविवार शाम तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 20886 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 5894 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली।


पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. पीके घोष के अनुसार आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 4930, एलएलबी के लिए 3946, पीजी के लिए 12010 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है, जो 11 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड का रिजल्ट आते ही राज्य विवि में प्रवेश की तैयारी शुरू
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार था। अब सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मसलों पर निर्णय लिए जाएंगे। स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए 25 जून से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इस बार स्नातक स्तर पर तीन इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। परिसर में संचालन पीजी के 14 विषयों में दाखिला मेरिट के आधार पर लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें