बड़ी संख्या में पद चल रहे हैं खाली
अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी के 45 पदों में से महज 10 पदों पर शिक्षक पढ़ा रहे थे। वहीं, तीनों यूरोपियन भषाओं में से सिर्फ फ्रंच में एक गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति थी। जर्मन भाषा के प्रोफेसर के रिटायर होने और रशियन भाषा के प्रोफेसर की कोविड से हुई असमय मृत्यु के कारण इन दोनों विषयों में कोर्स नहीं चलाए जा रहे थे। इसी तरह मनोविज्ञान में 20 पदों में से सिर्फ चार पदों पर शिक्षकों की तैनाती थी और इसमें प्रैक्टिकल विषय होने के कारण स्थिति काफी खराब थी।
सांख्यिकी में आठ में से महज एक पद पर शिक्षक की तैनाती थी और सीबीसीएस में 11 पदों में से सिर्फ तीन पर शिक्षक पढा़ रहे थे। वहीं, एनसीईएमपी में सभी पद खाली थे। कार्य परिषद के सभी सदस्यों एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक (ऑटा) के पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक साक्षात्कार एवं चयन करवा कर काफी समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण को संपन्न कराने के कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को बधाई दी।
आज कार्यभार संभालेंगे नए शिक्षक
इविवि के पांच विभागों में चयनित सभी 48 शिक्षक शनिवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यभार ग्रहण करेंगे। शनिवार एवं रविवार को इविवि में साप्ताहिक अवकाश होता है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नौ अप्रैल को रजिस्ट्रार ऑफिस खुला रहेगा।
चार शिक्षकों को मिला प्रमोशन
कार्य परिषद की बैठक में चार शिक्षकों को कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज-1 से असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज-2 में प्रोन्नति किए जाने पर मुहर लगाई गई। इनमें सीबीसीएस की डॉ. निहारिका सिंह एवं डॉ. सुप्रिया रे और अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस के डॉ. प्रकाश कुमार सिंह एवं डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
इनका हुआ चयन
1. सीबीसीएस- डॉ. शिव कुमार शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), अमरेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह (दोनों एसोसिएट प्रोफेसर)
2. सांख्यिकी- डॉ. गिरीश चंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. जी. मधु सुदन, डॉ. प्रशांत वर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अभय प्रताप पांडेय (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर)
3. मनोविज्ञान- डॉ. एम.एम., डॉ. रजनेश मीना, डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. अमरीन अहमद अली, डॉ. मीनाक्षी शुक्ला (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर) और डॉ. चंद्रांशु सिंह, डॉ. संदीप आनंद, डॉ. जय सिंह, डॉ. नरसिंह कुमार, डॉ. संजय कुमार (सभी एसोसिएट प्रोफेसर)
4. एनसीईएमपी- डॉ. टीडी सिंह, डॉ. देवसमृधि, डॉ. आशुतोष पांडेय (तीनों असिस्टेंट प्रोफेसर)
5. इंग्लिश एंड मॉर्डन यूरोपियन लैंग्वेजेस- डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. मनोज कुमार (दोनों प्रोफेसर), डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. विजय कुमार रॉय, डॉ. देबासिश पति, डॉ. प्रतिमा चैतन्या, डॉ. कुमार पराग, डॉ. विवेक कुमार द्विवेदी, डॉ. नकुल कुंद्रा (सभी एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. एसयू रहमान, डॉ. चारु वैद, डॉ. प्रमोद कुमार गोंड, डॉ. ए. सेबेस्टियन, डॉ. अंबरीश खरे, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. गौतम नस्कर, डॉ. युवराज निबंजी हेरोडे, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सदफ सिद्दीकी, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. कंचन यादव, डॉ. सतीश कमार प्रजापति, डॉ. अमरनाथ कुमार (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर)
6. भाषा- फ्रेंच में डॉ. कंचन चक्रवर्ती, जर्मन में डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय एवं रशियन में डॉ. मोना अग्निहोत्री (तीनों असिस्टेंट प्रोफेसर)।