prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 स्नातक तृतीय वर्ष परीक्षा जून के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित है। इस बार तृतीय वर्ष की परीक्षाएं बहुविकल्पीय आधारित प्रश्नों पर होगी। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक तृतीय वर्ष (बीए,बीएससी, बीएससी गृहविज्ञान, बीकॉम) की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं। इस बार की तृतीय वर्ष की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। दरअसल परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने और परास्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा में विभिन्न विभागों की ओर से पाठ्यक्रम में जो कटौती की गई है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।