prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
बीए तृतीय वर्ष के 7089, बीएससी तृतीय वर्ष के 1520 और बीकॉम तृतीय वर्ष के 1982 छत्र-छात्राओं को प्रमोशन मिला है। सबसे बेहतर परिणाम बीएससी तृतीय वर्ष का रहा, जिसमें सर्वाधिक 56.44 फीसदी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। बीएससी तृतीय वर्ष में 858 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 566 विद्यार्थी (37.23 फीसदी) द्वितीय श्रेणी और 96 विद्यार्थी (6.31 फीसदी) तृतीय श्रेणी में प्रमोट किए गए हैं।
वहीं, बीए तृतीय वर्ष के 2553 छात्र (36 फीसदी) प्रथम श्रेणी, 3718 छात्र (52.44 फीसदी) द्वितीय श्रेणी और 818 विद्यार्थी (11.53 फीसदी) तृतीय श्रेणी में प्रमोट किए गए हैं। इसके अलावा बीकॉम तृतीय वर्ष के 564 विद्यार्थी (28.54 फीसदी), 1165 विद्यार्थी (58.77 फीसदी) और 253 छात्र (12.76 फीसदी) छात्र तृतीय श्रेणी में प्रमोट किए गए हैं।
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj