फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करछना पावर प्लांट के लिए दीवार बनाने की तैयारी

Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद अब विकास कार्यों में बाधक नहीं बनेगा। प्रशासन ने ऐसे मामलों में विशेष रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है। शहर में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवरों में दो का निर्माण शीघ्र शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद किसी भी दिन करछना में प्रस्तावित पावर प्लांट की भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया जा सकता है। वहीं, सरकारी जमीनों और तालाबों पर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नरी के गांधी सभागार में बुधवार को कमिश्नर राजन शुक्ल ने बताया कि शहर में तीन फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। एक फ्लाईओवर के लिए रेलवे से जमीन चाहिए, जिस पर तकरीबन सहमति बन चुकी है, सिफ औपचारिकता पूरी होनी है। वहीं, दूसरे फ्लाईओवर के लिए सेना से जमीन लेने की जरूरत पडे़गी। यह प्रक्रिया भी काफी आगे बढ़ चुकी है। स्थानीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। इसके अलावा जल्द ही करछना में प्रस्तावित पावर प्लांट की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराए जाने की योजना है।

 माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व बीतते ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि फूलपुर में तालाब पर कब्जा हो गया और राजस्व विभाग आंखें मूंद कर बैठा रहा। मामले में लेखपाल को निलंबित किया गया है। अब अन्य तहसीलों में भी जांच कराई जा रही है। जहां भी सरकारी भूमि या तालाब पर कब्जा है और राजस्व विभाग ने कार्रवाई नहीं की है, वहां संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि रेलवे की डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर योजना के तहत इलाहाबाद और कौशाम्बी में भूमि अर्जन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फतेहपुर के दो गांवों में विवाद है, जल्द ही इसका निपटारा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें