फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया के सुरों से सजेगी त्रिवेणी महोत्सव की शाम

Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपने गानों से धमाल मचाने वाली पाश्व गायिका श्रेया घोषाल का जल्द ही शहरियों को लाइव शो देखने को मिलेगा। सिर्फ श्रेया नहीं, बल्कि तमाम नामी-गिरामी कलाकार भी बोट क्लब यमुना तट पर शहरियों का मनोरंजन करेंगे। जी हां, लंबे इंतजार के बाद चार साल बाद एक बार फिर त्रिवेणी महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत 18 फरवरी से ही होने जा रही है। बुधवार को कमिश्नर राजन शुक्ला ने गांधी सभागार में संवाददाताओं को बताया कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम यमुना बैंक रोड बोट क्लब के समीप आयोजित किए जाएंगे। 23 फरवरी को पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल, रागिनी मक्खर एवं नाद्योग ग्रुप (इंडिया गॉट टैलेंट के विजेता) का कार्यक्रम होगा।

 24 फरवरी को अन्न कपूर एवं उड़ान ग्रुप मुंबई के कलाकारों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। खास यह कि उड़ान ग्रुप के सभी कलाकार दृष्टिहीन हैं। 25 फरवरी को स्मिता अग्रवाल का गायन एवं प्रख्यात सूफी पार्श्व गायिका हर्षदीप कौर एवं आदिल हुसैनी का कार्यक्रम होगा। 26 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा और आखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 27 फरवरी को मानक अली का गायन एवं मुशायरा होगा। 28 फरवरी को डॉ. हरिओम का गायन के साथ पार्श्व गायब जावेद अली एवं सिने तारिका अमिषा पटेल का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा।

 18 से 20 फरवरी के बीच विकास भवन स्थित सरस केंद्र में स्थानीय प्रतिभाओं (बाल, किशोर एवं युवा वर्ग) के गायन, नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। 20 फरवरी को ही संगम तट पर सैंड आर्ट (रेत पर चित्रकारी) एवं परेड मैदान पर पतंगबाजी प्रतियोगिता के साथ संगम तट से परेड मैदान तक पांच किलोमीटर लंबी संगम मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 21 फरवरी को मास्टर जहरूल हसन मार्ग एवं चैथम लाइंस क्रॉसिंग (मजार चौराहा) तक गहरेबाजी (इक्का दाड़) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें