फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा के कुलपहाड़ के न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल निलंबित

Sun, 14 Feb 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने महोबा के कुलपहाड़ में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए चीफ जस्टिस ने यह आदेश दिया गया है। महानिबंधक एसके सिंह ने इस आदेश की पुष्टि की है। अंकित गोयल गत दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ परिवाद पर उनको नोटिस जारी कर तलब करने के मामले में चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी नोटिस जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ बिना क्षेत्राधिकार के आदेश पारित करने की शिकायतें थीं, जिसे देखते हुए निलंबित करने का निर्णय लिया गया। अंकित गोयल के खिलाफ इस मामले की जांच भी चल रही है। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले अंकित 2009 में प्रादेशिक न्यायिक सेवा (पीसीएसजे) के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें