फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजी गई वाग्देवी सरस्वती

Sun, 14 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाग्देवी सरस्वती का पूजन अर्चन शनिवार को हुआ। शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं में विधिविधान से सरस्वती पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन

तुलाराम बाग स्थित भारत सेवाश्रम संघ में सरस्वती पूजा महोत्सव आश्रम के अध्यक्ष स्वामी विश्वमित्रानंद की देखरेख में शुरू हुई। मंगल आरती के बाद घट स्थापना की गई। बोधन, पूजा, पुष्पांजलि के बाद वैदिक शांति यज्ञ शुरू हुआ। विश्व कल्याण की कामना से आहुतियां डाली गई। प्रणवानंद गुरुकुल शिक्षण संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत गीता श्लोक प्रतियोगिता हुई। मातृमंडली ने सांस्कृतिक अनुष्ठान और महिलाओं को वस्त्र बांटे। शाम को विशेष आरती एवं गुरु पूजा हुई। रविवार को दधिकर्म , प्रतिमा विसर्जन होगा।   
निर्भया सेना के शिवकुटी स्थित कार्यालय में सरस्वती पूजा अश्विनी कुमार सिंह की अगुवाई में की गई। इस अवसर पर उपस्थित पुरुषों ने दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में दिव्या सिंह, नियाज अहमद, अतुल शुक्ला, शिखा शुक्ला आदि उपस्थित रहे। अभिनव संस्था एवं संस्कृत गंगा विद्यालय दारागंज के तत्वावधान में सरस्वती पूजन कार्यक्रम स्कूल परिसर में हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त संस्कृत भाषा के महत्व पर व्याख्यान हुए। 
विज्ञापन

चिल्ड्रेन हैवेन प्ले ग्रुप स्कूल में सरस्वती पूजा के बाद चित्रप्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सृजन ग्रामीण विकास संस्थान, मां कामाख्या देवी जनकल्याण सेवा संस्थान आदि में सरस्वती पूजा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें