देशभर की तमाम सुंदरियां फेमिना मिस इंडिया बनने के लिए जी तोड़ मेहनत में जुटी हैं। खास यह कि इस रेस में अपने शहर की बलुआघाट निवासी अंजलि बनर्जी भी शामिल है। उन्हें इस खिताब दिलाने में इलाहबादियों की भूमिका भी अहम होगी। उसने इलाहाबादियों से अधिक से अधिक वोट देकर प्रतियोगिता में एंट्री दिलाने की अपील की है।
अंजलि ने बताया कि उसे वोट करने के लिए फेसबुक में उनके अकाउंट एक्ट्रेस अंजलि गारजियस पर लॉग इन कर टाइमलाइन पर जाना होगा जिसमें ‘रैबलर विजेट’ पर क्लिक करना होगा। इस पेज के खुलने पर स्क्रीन पर कहीं पर भी क्लिक करना होगा। इसके बाद पूछा जाएगा कि आप फेसबुक या फिर फोन के जरिए आगे जाना चाहते हैं। इनमें से किसी एक विकल्प को आपको चुनना होगा। इसके बाद अंजलि की फोटो ‘हॉट’ और ‘नाट’ के विकल्प के साथ आएगी। वोट देने के लिए ‘हॉट’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अंजलि इश्क समंदर और मुख्तार फिल्मों में काम करने के साथ ही कई शो में भी भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें मिस इलाहाबाद भी चुना गया है। अब तक उन्हें 150 वोट मिल चुके हैं, मगर एंट्री रेस में आगे होने के लिए अधिकतम वोट की जरूरत है।