फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की घटना पर वकीलों में उबाल

Fri, 12 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या के विरोध में बुधवार को हुए बवाल और पुलिस की कार्रवाई की घटना के विरोध में इलाहाबाद के वकीलों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने घटना के विरोध मेें 15 फरवरी को प्रदेश व्यापी हड़ताल का अह्वान किया है। इस दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के वकीलों ने लंच के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एक बैठक राधाकांत ओझा की अध्यक्षता में हुई। संचालन अशोक सिंह ने किया। वकीलों ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। हालांकि शुक्रवार को न्यायिक कार्य सुचारु रूप से करने की घोषणा की है।

बार काउंसिल ने घटना के विरोध में 15 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का अह्वान किया है। प्रदेश के सभी जिला संगठनों से कहा है कि वह 15 फरवरी को न्यायिक कार्य न करें। एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अंबेडकर चौराहे पर सभा कर घटना की निंदा की। अधिवक्ता अजीत भाष्कर, गौरव सिंह, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे। हाईकोर्ट की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, सुनील कुमार सिंह, आनंद मोहन पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सिपाही लाल शुक्ला, सुधीर कुमार चंद्रौल, रणविजय सिंह, जनार्दन यादव, राजीव शुक्ला, विवेक मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला न्यायालय में घटना को लेकर सुबह आम सभा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता केबी तिवारी ने और संचालन राजेंद्र मिश्र रज्जू ने किया। वकीलों ने एक स्वर में घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद वकीलों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें  लक्ष्मी नारायण तिवारी, आशेष शरण श्रीवास्तव, विनय सिंह, श्यामधर मिश्र, अनिल गाना, नीरज त्रिपाठी, और पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, हरिसागर मिश्र, संतोष यादव, प्रमोद सिंह नीरज, राकेश तिवारी, कुश पांडेय, जीतेंद्र श्रीवास्तव, ऋतधंरा मिश्रा, सुशील सिंह बऊ मिश्र, रेवती रमण त्रिपाठी आदि अधिक्ता थे। यंग लायर्स एसोसिएशन के यतींद्र मिश्र, वीके राय, सुनील पांडेय, गोपाल सिंह, अनिल तिवारी, फहीम, अंबिकेश्वर, सुशील मिश्र, संजय, रवि प्रकाश , सुमित शुक्ला, अतुल और अधिवक्ता एवं वादकारी कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी, मनोज ओझा आदि ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें