फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने रख दी थी राजधानी के रास्ते में लोहे की रॉड

Mon, 06 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह खुसरोबाग आउटर पर पटना राजधानी एक्सप्रेस के लोहे के रॉड से टकराने के मामले की रिपोर्ट आखिरकार आ गई है। इस मामले में रेलवे द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि कुछ शरारती तत्वों (अज्ञात लोगों) द्वारा ही रेलवे ट्रैक पर लोहे की रॉड रख दी गई थी। इसी वजह से राजधानी का इंजन उससे टकरा गया। अब रिपोर्ट आने के बाद रेलवे की ओर से कहा गया है कि मामले में आगे की जांच पुलिस को करनी है। ताकि ऐसे लोगों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले माह 11 जून की रात इलाहाबाद में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज के बीच पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे गए लोहे के एक बड़े रॉड से टकरा गई। गनीमत रही कि टक्कर के वक्त ट्रेन की स्पीड काफी कम थी और वह पटरी से नहीं उतरी। पटरी पर लोहे का रॉड किसी साजिश के तहत ट्रेन को पलटाने के लिए रखा गया या फिर किसी अन्य कारण से, इसे लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। तब मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम ने इस पूरे मामले में जांच करवाने की बात कही थी। यह भी कहा गया था कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां डाउन लाइन पर रात 10.30 बजे से गाड़ी संख्या 13008 तूफान एक्सप्रेस खड़ी थी। आशंका है कि दो घंटे तक ट्रेन खड़ी होने से उसके झल्लाये कुछ यात्रियों ने अप लाइन में लोहे की रॉड उठाकर रख दी होगी। फिलहाल अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट आ गई है। इसमें कहा गया है कि उस दिन कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर लोहे का रॉड रख दिया। इसी वजह से ट्रेन का इंजन उससे टकरा गया।
विज्ञापन

‘जांच टीम की रिपोर्ट में शरारती तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर लोहे का रॉड रखे जाने की बात कही गई है। अब इस मामले में पुलिस को अपनी जांच करनी है। ’
बिजय कुमार (सीपीआरओ, एनसीआर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें